Tuesday, August 9, 2022

दिल प्यार में परिंदा है.. (AMAR BHARAT)

 

दिल प्यार में परिंदा है।


आज़ाद ही हो जायेंगे एक दिन-
रोको जबतक ज़िंदा हैं, 
पिंजरा छोड़ के उड़ जायेंगे-
दिल प्यार में परिंदा है।

रब ने भेजा सबको है ज़मीं पर-
जीने को खुशियाँ दुनिया भर की,
कहीं किसी काम तो,
किसी धाम-
सब व्यस्त रहा बाशिंदा है|

न रोक सकेगा समय का पहिया-
जो चलता है चला जायेगा,
ये वक़्त नहीं साथी तेरा-
ये क्रूर काल इक दरिंदा है|

आज़ाद ही हो जायेंगे एक दिन-
रोको जबतक ज़िंदा हैं, 
पिंजरा छोड़ के उड़ जायेंगे-
दिल प्यार में परिंदा है।
 

                   अम्बरीष चन्द्र  "भारत"





यारों के साथ जिंदगी (अम्बरीष चन्द्र भारत)

जिंदगी जीना तो सब चाहते हैं, पर सच्चे दोस्तों सब नहीं पाते है।। कि जिऩ्दगी हम शान से जीते है...