Wednesday, December 24, 2025

यारों के साथ जिंदगी (अम्बरीष चन्द्र भारत)

जिंदगी जीना तो सब चाहते हैं,
पर सच्चे दोस्तों सब नहीं पाते है।।
कि जिऩ्दगी हम शान से जीते हैं -
क्योंकि दोस्त हमारे शेर और चीते है।


#AMBRISH CHANDRA BHARAT
~अम्बरीष चन्द्र 'भारत'~


इस पल की दरारों में (AMBRISH CHANDRA BHARAT)

इस पल की दरारों में



इस पल की दरारों में-
नीरसता सी भरती जा रही है,
तुझसे मेरी दूरी मुझे-
बेचैन करती जा रही है |

अब दिल मुझसे-
कुछ यूँ कह रहा है,
तेरी जुदाई का गम,
रोम-रोम सह रहा है |

की तू न जाने -
कौन से वक़्त का इंतज़ार कर रही है?
तुझे ह्रदय से लगाने को  -
रूह मेरी तरस रही है |

सांसे खुद से लड़ने लगीं हैं,
तड़प तुझसे मिलने की बढ़ने लगी है,
आसरा मौत का मिल रहा है जैसे,
ज़िंदगी अब मुझसे बिछड़ने लगी है |

क्या हस्र है जान का जॉ मेरी,
कैसे सुनाऊ?
 तुम समझोगी कैसे?

चाँद से चेहरे को देखने की तलब-
हर पल मेरी बढ़ती जा रही है,
क्यों सांसो को ये बेचैन करती जा रही है?

इस पल की दरारों में -
नीरसता सी भरती जा रही है |
तुझसे मेरी दूरी मुझे-
बेचैन करती जा रही है |



 अम्बरीष चन्द्र 'भारत'

आज जी भर कर जी लेता हूं

आज जी भर कर जी लेता हूं -
मुझे कल से कुछ उम्मीद नहीं,
आज खुलकर हंस रहा हूं यारों -
इस पल के ठहरने की कोई उम्मीद नहीं।।

आज मैं हूं तो कल कोई और आएगा -
सो रहें हैं वो लोग जो रोकर उम्र गुजार रहे,
आज मैं सचेत करने में लगा हूं -
कल कोई और तुम्हें जगाएगा ।।

- अम्बरीष चन्द्र भारत 

मैं बेरोजगार नहीं हूं

बेरोजगार तो वो होता है जो दिन भर सोता है, कमाता भी नहीं, मैं बेरोजगार नहीं हूं, दिन भर योगी सरकार के लाखों रोजगार वाली खबर पढ़ता हूं। पिता जी जो कमाते हैं उसपर जीवन जीता हूं। पढ़ा लिखा बहुत हूं। Btc B.com, M.com सब किया है। लेकिन सरकार नौकरी कागज पर और अखबार में दे रही है इसलिए मैंने भी मान लिया है कि हां मेरे पास रोजगार है। और रोजगार इतना ज्यादा दे दिया योगी जी ने कि कोई पढ़ा लिखा बेरोजगार है ही नहीं और अब तो भविष्य में पढ़ाई की जरूरत नहीं है पता है पकौड़े बेचने के लिए सरकार लोन देगी ही। 

Thursday, April 17, 2025

उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती

2018 से तकरीबन 6-7 साल हो गए आखरी शिक्षक भर्ती प्राथमिक विद्यालय की आए हुए, उसके बाद तो जैसे शिक्षकों के जीवन में नीरसता ही आ गयी। न जाने कितने हज़ार प्रशिक्षु प्रदेश से जाने को मजबूर हो गए। शायद योगी सरकार ने ठान लिया है की उत्तर प्रदेश में अब प्राथमिक शिक्षा खत्म कर दिया जाए। समय 6-7 साल हो गया शिक्षक भर्ती अभी तक नहीं आयी। अब उत्तर प्रदेश सरकार को शिक्षा की नहीं भिक्षा की जरूरत है, बच्चों को पढ़ाई की जरूरत नहीं इससे सरकार को कयी फायदे होंगे, अनपढ़ जनता होगा, पकौड़े बेचेगी । प्राइवेट स्कूलों ने अभिभावकों की जेब खाली कर रखी है। BTC और D. L.ed किए 15 लाख से ज्यादा छात्र बेरोजगार घूम रहे हैं। उन्होंने पढ़ाई की न जाने क्या सोचकर, अच्छा होता पकौड़े की दुकान खोलते, सरकार को टैक्स मिलता। बगल का राज्य बिहार, उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली बच्चों को नौकरी देकर खुश है । खैर मैं तो कुछ नहीं कहूंगा, सरकार नौकरी दे या न दे । केवल पुलिस भर्ती होती रहे जिससे कोई अपना हक मांगे तो सरकार डंडा तो चलवा सके। 

Friday, January 3, 2025

Ambrish Chandra Bharat

जिंदगी जितनी भी जिया बहुत खुश रहा। कभी किसी के दिल को न दुखाया बस चुप रहा ।।

यारों के साथ जिंदगी (अम्बरीष चन्द्र भारत)

जिंदगी जीना तो सब चाहते हैं, पर सच्चे दोस्तों सब नहीं पाते है।। कि जिऩ्दगी हम शान से जीते है...