Sunday, October 23, 2022

आवारा हो जायेगा (AmBrIsH cHaNdRa BhArAt)

आवारा हो जायेगा


हसीं ज़ुल्फ़ों का तेरी
ये दिल -
दीवाना हो जायेगा,
नज़रों को तेरी लत लगेगी-
इंसान अच्छा ये
आवारा हो जायेगा |

एक शान है 
अभी ज़माने में-
तेरी अदाओं का गुलाम,
अब तो दिल बेचारा हो जायेगा |

बड़े काम किये है -
इस इंसान ने ज़माने में,
मैं खाकर कसम कहता हूँ-
तेरी ज़ुल्फ़ों के जादू से ,
ये इंसा नाकारा हो जायेगा |

मुस्कुराकर रहता था -
साथ हर किसी के,
मुस्कान तेरी देखकर-
आज बेसहारा हो जायेगा |

हसीं ज़ुल्फ़ों का तेरी
ये दिल -
दीवाना हो जायेगा,
नज़रों को तेरी लत लगेगी-
इंसान अच्छा ये
आवारा हो जायेगा |







अम्बरीष चन्द्र 'भारत'

No comments:

Post a Comment

Redmi 12 5G

https://amzn.to/3xlDRWs